Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मोतिहारी में मसाला व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या,लूटे साढे छह लाख रुपये

मृतक व्यवसायी श्यामनाथ प्रसाद श्रीपुर कस्वा गांव के गणेश साह का पुत्र बताये जा रहे है।

17 Mar 2023

मोतिहारी में मसाला व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या,लूटे साढे छह लाख रुपये

मोतिहारी।जिले के घोड़ासहन बाजार में अपराधियों ने एक मसाला व्यवसायी को गोली मार कर हत्या कर दी।साथ ही लगभग साढे छह लाख रुपये लूट कर फरार हो गये।घटना गुरुवार देर शाम करीब सात बजे की है।जब व्यवसायी श्रीपुर रोड स्थित अपने दुकान से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है,कि गोली लगने के बाद युवा व्यवसायी श्यामनाथ साह को गंभीर स्थिति में मोतिहारी इलाज के लिए लाया जा रहा था,इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतक व्यवसायी श्यामनाथ प्रसाद श्रीपुर कस्वा गांव के गणेश साह का पुत्र बताये जा रहे है,जिनका घोड़ासहन के बड़ा बाजार क्षेत्र में पकही टोला स्थित श्रीपुर रोड में मिर्च हल्दी सहित अन्य मसाले की होल सेल दुकान है।रोज की भांति गुरुवार शाम दुकान बन्द कर वे बाईक से घर लौट रहे थे।जहां घात लगाये अपराधियों ने पैसे लूटने की नीयत से उन्हे गोली मार दिया,साथ ही साढे छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गये।

वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,तो घोड़ासहन के व्यवसायियो में आक्रोश व्याप्त है।मृतक व्यवसायी को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। जिनमें सबसे बड़े पुत्र की उम्र लगभग 12 साल बतायी जा रही है।उक्त घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है।ऐसी आशंका जतायी जा रही है,कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी नेपाल की फरार हुए है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News